आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 21 Feb, 2024 07:16 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुणी और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग हर काम को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इन्हें

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुणी और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग हर काम को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इन्हें जिस चीज में रुचि होती है, उसकी दक्षता हासिल करने में इन्हें बहुत कम समय लगता है। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुभव अधिक देखने को मिलता है। प्रायः ये लोग अपनी उम्र से अधिक अनुभवी होते हैं और इन्हें एक अच्छे सलाहकार और दार्शनिक के रूप में जाना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों को शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, काउंसलर इत्यादि के रूप में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत होता है। इन लोगों में अद्भुत कौशल होता है। इन लोगों का स्वभाव धार्मिक और सात्विक होता है। ये लोग अध्यात्म में काफी रुचि रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने परिवार व समाज की मान्यताओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों के मन में बड़ों के प्रति आदर भाव होता है। ये लोग अपने पूरे परिवार को सहज कर चलना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मुख्यतः अपने परिवार की ढाल होते हैं। हालांकि इनके सख्त रवैया के कारण इनके दांपत्य जीवन के सुखों में कुछ कमी देखने को मिलती है परंतु अपनी समझदारी के कारण यहां पर भी परिस्थितियों को संभाल लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल कुछ चीजों के फल अकस्मात प्राप्त होंगे। इस साल विदेशी काम की तरफ आपका मन ज्यादा आकर्षित रहेगा। नई-नई चीजों को करके देखने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने के शेष दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छे रहेंगे। आपका ध्यान निजी जीवन और भौतिक जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। मार्च के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ भी आकर्षित हो सकता है। अप्रैल के महीने में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। जून के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सरकारी काम से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मॉडर्न आर्ट के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी इस समय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार के नजरिए से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। पिता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। उनकी सेहत का भी ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मन थोड़ा विचलित रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। केसर का तिलक लगाएं। गले में पीले रंग का धागा पहनें। गणेश भगवान की आराधना करें। परनिंदा से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट – www.gurukulastro.com  

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!